लखनऊ में हुए होप सीएमई 2026 में देशभर के जाने माने डॉक्टरों ने महिलाओं के इलाज में नई तकनीकोंपर की चर्चा
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ लखनऊ: निःसंतानता का इलाज अब तेजी से बदल रहा है। अब हर महिला को एक जैसा इलाज देना ज़रूरी नहीं है। हर मरीज की समस्या अलग होती है, इसलिए उसका इलाज भी उसी के हिसाब से होना चाहिए। नई तकनीक इसमें डॉक्टरों की बड़ी मदद कर रही है, ताकि वे सही फैसला ले सकें। इसी सोच के साथ लखनऊ में होप सीएमई 2026 का आयोजन अजंता अस्पताल की डॉक्टर गीता खत्रा द्वारा किया गया। इस बार का विषय था "आईवीएफ से आगे हर मरीज़ के लिए सही इलाज, कंप्यूटर की समझ (एआई) और रोबोट से सर्जरी। यह कार्यक्रम आईएफएस, एलओजीएस और होप सोसाइटी की ओर से किया गया। HOPE CME 2026 का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. (डॉ.) सोनिया नित्यानंद, कुलपति, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज बोरा, विधायक, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रो. दीपक मालवीय, पूर्व निदेशक, RMLIMS, लखनऊ तथा डॉ. एन. बी. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ ने विशिष्ट अतिथियों के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाई।. उद्घाटन समारोह में प्रजनन चिकित्सा के अ...