बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में भगवद् गीता कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के लिए गौरव का क्षण

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
*लखनऊ, 27 सितंबर 2026:* आज बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित पवित्र भगवद् गीता कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर शाखा के बच्चों द्वारा किया गया, *यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है।* *यह हमारे लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है कि इतने बड़े राष्ट्रीय मंच पर हमारे बच्चों को अपनी कला प्रस्तुत करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।* बच्चों ने गीता के प्रसिद्ध श्लोक *"कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन"* पर अपनी दिव्य प्रस्तुति दी। इस गौरवमयी प्रस्तुति में विद्यालय की छात्राओं - अनन्या अवस्थी, अंजलि, ध्रुवी, कनिष्का, महक, वैष्णवी, अंशिका सिंह, ग्रेसी, आराध्या अवस्थी, आराध्या शुक्ला, ज़ारा, खुशी सोनी, काव्या श्रीवास्तव और अदिति यादव ने भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस गौरव के क्षण पर विद्यालय के *अध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल जी* ने कहा कि यह पूरे अग्रसेन परिवार के लिए गर्व की बात है। सचिव श्री राजीव अग्रवाल जी, प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी बाजपेयी जी एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शालू श्रीवास्तव जी* ने सभी बच्चों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के संस्कारयुक्त शिक्षा का प्रमाण है।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम