Posts

बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के विरोध में काला फीता लगाये एवं काले कपड़े पहन कर बैंक कार्य किया

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ    लखनऊ। केंद्र सरकार बैंक कर्मियों की 5 दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पी एल आई योजना की समाप्ति व लंबित मांगों को पूरा करने के बजाए उन्हें डराने व धमकाने का प्रयास कर रही है, वे अपनी मांगों के पूरा होने तक संघर्ष करने को अडिग हैं। आज रविवार को बैंक खोलने के भ्रम की स्थिति पर फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया रिजर्व बैंक के अनुमोदन पर *आईबीए ने रविवार 27 सितम्बर को कार्य दिवस घोषित किया था, जिसका यूनाइटेड फोरम ने विरोध किया कि बैंकों के द्विपक्षीय समझौतानुसार अवकाशी दिन रविवार को कार्य दिवस नहीं बनाया जा सकता।* लेकिन रिजर्व बैंक *आपातकालीन परिस्थितियों* में रविवार व घोषित छुट्टियों में बैंक खोल सकता है। पर उस दिन *कार्यालय आदेश कर बुलाए गये कर्मचारियों को 200% की दर से ओवरटाइम का भुगतान करना होगा तथा अधिकारियों को अवकाश या डिस्कंफर्ट भत्ता देना होगा।* फोरम के विरोध पर बैंक प्रबंधन ने अपने *हिटलरशाही आदेश को वापस लेकर द्विपक्षीय समझौते के प्राविधानों के अनुसार* ही बैंक खोलने का निर्णय लिया। अत: जिन बैंक कर्म...

पहली बार शुरू हुआ ‘स्किल मंच’, प्रतिभाओं को कौशल और करियर से जोड़ने की पहल

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ  लखनऊ  ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) का पवेलियन हुनर, रचनात्मकता और सीखने के उत्साह से गुलजार रहा। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में परिवार, युवा, बच्चे और बुजुर्ग पवेलियन पहुंचे और यहां न सिर्फ प्रदेश की पारंपरिक कला और उत्पादों को करीब से देखा, बल्कि कई कौशलों को खुद करके सीखने का अनुभव भी लिया।. UPSDM के ‘स्किल मंच’ पर रविवार को नन्हे-मुन्नों की प्रतिभा ने खास आकर्षण पैदा किया। बच्चों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। युवाओं ने भी गायकी और फाइन आर्ट्स के जरिए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। ‘हुनर’ थीम पर रंगों के जरिए युवाओं ने अपनी कल्पनाओं को मंच पर आकार दिया। खास बात यह रही कि मंच पर सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। पहली बार शुरू किए गए ‘स्किल मंच’ का उद्देश्य युवाओं और आम...

पीसीएस रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेशकी बैठक संपन्न

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ   लखनऊ   पीसीएस रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद लखनऊ की क्लस्टर बैठक दिनांक 27 सितंबर 2026 को सेक्टर 14 वृंदावन योजना लखनऊ में श्री अवधेश प्रताप सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष श्री की एन द्विवेदी जी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रांतीय महासचिव श्री अमृतलाल साहू जी के द्वारा किया गया। बैठक रामकुमार गौतम, सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी, जीत लाल सैनी एवं पी पी उपाध्याय के संयुक्त संयोजक रहे। भारी बरसात के उपरांत भी बैठक में 53 रिटायर्ड पीसीएस अधिकारियों ने उपस्थित होकर सेवानिवृत्ति के बाद होने वाली परेशानियों, मेडिकल रीइंबर्समेंट, सरकार की तरफ से साक्षी के रूप में न्यायालय में उपस्थित होने पर पीएं/डीए भुगतान में होने वाली समस्याओं, न्यायालय द्वारा बीमारी की सूचना देने के उपरांत भी अनुपस्थित मानकर गिरफ्तारी वारंट जारी होने आदि विषयों पर अपनी अपनी समस्याएं रखी।  बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष श्री टीएन ‌द्विवेदी के द्वारा रिटायरमेंट के समय पेंशन नगदी कारण के ल...

साक्षात्कार में श्री अस्थाना ने बताया कि वरिष्ठ रंगकर्मी हल्लो भइया नाटक के दौरान चीखने लगे थे

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ   लखनऊ 27 सितम्बर। माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं माननीय मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन श्री जयवीर सिंह जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार जी की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में संस्कृति विभाग के उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अकादमी अभिलेखागार हेतु साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग, रविवार 27 सितम्बर को गोमती नगर विपिन खंड स्थित अकादमी स्टूडियो में की गई। इसमें ‘‘रंगमंच और सामाजिक परिवर्तन’’ विषय पर रंगकर्म विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक एवं अकादमी सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना से भारतेन्दु नाट्य अकादमी के प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने सारगर्भित वार्ता की। वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना के अनुसार सामाजिक परिवर्तन में रंगमंच की महती भूमिका है। श्रेष्ठ रंगकर्म न तो पूरी तरह से अपना संदेश सीधे सीधे दर्शकों पर थोप दे...

विपक्ष चुनावहारने के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है : डॉ. संजय निषाद

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ   लखनऊ   निषाद पार्टी के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मा० कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से हताश है। जनता से लगातार मुंह की खाने के बाद अब विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा समेत विपक्षी दल चुनाव जीतने पर अपनी पीठ थपथपाते हैं, लेकिन हार मिलते ही ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देने लगते हैं। सपा और कांग्रेस जैसे दल अब भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता से मिली हार को विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं।  डॉ. निषाद ने कहा कि रात-दिन संविधान की दुहाई देने वाले यही लोग संवैधानिक संस्थाओं का मजाक उड़ा रहे हैं। देश पर आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस का संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर कितना विश्वास रहा है, इसे देश अच्छी तरह जानता है। आज समाजवादी पार्टी उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए छटपटा रही है।  उन्होंने कहा कि जिस ईवीएम के माध्यम से कांग्रेस केंद्र और कई राज्यों में सत्ता में आई, आज...

यूपी में स्कूल ठीक करो, शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सीजेपी नें की चर्चा

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ  *लखनऊ*। काकरोच जनता पार्टी (CJP) ने लखनऊ के लालबाग स्थित राजधानी गेस्ट हाउस में Volunteer Meet-Up आयोजित किया। बैठक में Legal Affairs Head रत्ना सिंह, North Zone Coordinator मुहम्मद फ़रहान ख़ान, उज्ज्वल पांडेय और आज़ाद मोहित सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश के "स्कूल ठीक करो" अभियान, सरकारी स्कूलों की स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर चर्चा हुई। रत्ना सिंह ने स्वयंसेवकों से स्कूलों और स्थानीय समुदायों के साथ संवाद बनाए रखने की अपील की।  मुहम्मद फ़रहान ख़ान ने सेक्युलर भारत और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए काम करने की बात कही। उज्ज्वल पांडेय ने Public Sector, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत बताई।  रत्ना सिंह ने ECI और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े जनहित के मुद्दे उठाए और कहा कि इन मुद्दों पर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। आज़ाद मोहित ने भी इसी बात का समर्थन करते हुए ECI और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े जनहित के मुद्दों पर संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुम...

बहादुर शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने संस्थापक डॉ. सुनील कुमार की स्मृतियों एवं आदशों को किया नमन।

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ   लखनऊ किसे भी संस्था का भविष्य उस मजबूत नींव पर निर्धारित होता है, जिस पर वह खड़ी होती है। लाल बहादुर शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भी अपने संस्थापक डॉ. सुनील कुमार के सिद्धांतों, सूल्यों और विचारधारा की मजबूत नींव पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। डॉ. सुनील कुमार अपने जीवनभर अपने मूल्यों एवं आदशों के प्रति दृढ़ रहे और इन्हीं सिद्धांतों को संस्था की कार्यसंस्कृति का आधार बनाया। डॉ सुनील कुमार की दूरदर्शी सोच जीवन एवं संस्थागत योगदान को स्मरण करते हुए उनके जन्मदिवस 27 सितंबर के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज, गौरे बाग, कुर्सी रोड, लखनऊ में भव्य संस्थापक दिवस (Founder's Day) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ तृप्ति बर्थवाल, निदेशक, लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज़, लखनऊने कहा कि हमारे संस्थापक की जयंती संस्था के उन मूल्यों एवं आदर्शों को स्मरण करने का विशेष अवसर है, जिन पर पूरा समूह गर्व करता है। उन्होंने डॉ. सुनील कुमार को भावपूर्ण श्...