वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के परिनिर्माण दिवस पर ओमा फाउंडेशन ग्रुप द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अजय कुमार गुप्ता  सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ  आज 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के परिनिर्माण दिवस के अवसर पर ओमा फाउंडेशन ग्रुप द्वारा मानव मार्केट, निकट संजय गांधी पीजीआई रायबरेली रोड लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने वीरांगना ऊदा देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी जी का जन्म लखनऊ के उजरियांव गांव में हुआ था। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अपने पति मक्का पासी जी के बलिदान के बाद स्वयं हथियार उठाया। 16 नवंबर 1857 को लखनऊ के सिकंदरबाग में पीपल के पेड़ पर चढ़कर उन्होंने अकेले ही 36 से अधिक अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया और अंत में देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुईं। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी जी केवल पासी समाज की ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की गौरव हैं। उनका साहस, देशभक्ति और नारी शक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेकर समाज और देश की सेवा में आगे आना चाहिए।
इस श्रद्धांजलि सभा में *ओमा फाउंडेशन ग्रुप के अध्यक्ष श्री चन्दन कुमार, सचिव श्री ओम प्रकाश, श्रीमती आरती देवी, श्री अमर नाथ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।*
अंत में सभी ने वीरांगना ऊदा देवी जी के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता, शिक्षा और सम्मान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

*

Popular posts from this blog

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम

आज 28 सितम्बर को अपर मुख्य सचिव, वित्त की अध्यक्षता मे पेंशनर सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न