Posts

व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स पर एलडीए द्वारा भेजी गई नोटिस को लेकर एक बैठक रखी गई

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय  लखनऊ  लखनऊ    उतरेटिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से आज व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स पर एलडीए द्वारा भेजी गई नोटिस को लेकर एक बैठक रखी गई जिसमें व्यापारियों में बहुत ज्यादा आक्रोश देखा गया उनका कहना है यह बाजार बहुत पुरानी है और इसका कैसे नक्शा बनवाया जाए जब यह मकान बने थे उसे समय कोई एलडीए वाला नहीं आया आज 30 साल 40 साल बाद नक्शा मांगा जा रहा है व्यापार की स्थिति वैसे ही बहुत खराब है और उनको यह नोटिस भेज कर मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है अब जो भी मकान बने या दुकान बने उनका नक्शा जरूरी होना चाहिए व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने भी इस कार्यवाही के लिए कड़ा विरोध किया और कहां की हम बहुत जल्दी सरोजिनी नगर विधायक एवं मेयर साहब को एक व्यापार मंडल की तरफ से ज्ञापन दिया जाएगा  आज कि बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना संरक्षक सत्येंद्र सिंह संरक्षण एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव एवं अरुण श्रीवास्तव सचिव महताब खान एवं बहुत सारा व्यापारीगढ़ मौजूद रहा

विधवा को नहीं मिला मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ :विजय कुमार पाण्डेय

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय  लखनऊ  लखनऊ  सुलतानपुर के ग्राम राईबीगो (मुरारपुर), तहसील कादीपुर की निवासिनी शारदा पाण्डेय के साथ प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां उनके पति की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु 31 मई 2024 के बाद भी उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ अब तक नहीं मिल सका है।  अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि, स्वर्गीय अनिल कुमार एक पंजीकृत कृषक थे, जिनका नाम राजस्व अभिलेखों में विधिवत दर्ज था । 31 मई 2024 को वे लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु सिविल हास्पिटल लखनऊ में हो गई। उस समय उनकी आयु लगभग उनसठ वर्ष थी। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और पूरी तरह खेती-किसानी पर निर्भर थे। अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि परिवार के एकमात्र कर्ता-धर्ता उसके पति ही थे जिनके आकस्मिक निधन ने परिवार के सामने विकट स्थिति उत्पन्न कर दी इसलिए परिवार को आर्थ...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान” से अलंकृत हुई विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय आठ महिलाएं

Image
 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ   *लखनऊ,  नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से “द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव” के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे मार्च किया गया। इसकी समापन कड़ी के रूप में रविवार 29 मार्च को विराजखंड स्थित नक्षत्र होटल में “नव अंशिका सर्वश्री सम्मान समारोह” हुआ। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुख्य अतिथि रहीं। उनके कर कमलों द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली आठ महिलाओं को अलंकृत किया गया मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने इस अवसर पर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्य मंत्री योगी जी की अगुवाई में महिलाओं को कानूनी अधिकार और सामाजिक सुरक्षा मिल रही है आवश्यकता है कि महिलाएं भी समाज और राष्ट्र उत्थान की दिशा में में समर्पित हो। इसके साथ ही उन्होंने मन में दिव्यता और स्वभाव में स्वच्छता की आदत को विकसित करने का संदेश भी दिया। उन्होंने नीशू त्यागी के प्रयासों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की।  इस यादगार पल में नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने अपर्णा यादव को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त...

​हर वंचित, शोषित और पीड़ित की मजबूत आवाज बनेगी आरपीआई आ.

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ    *​लखनऊ |  ​केंद्रीय मंत्री माननीय रामदास आठवले जी के कुशल नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन भाई गुप्ता जी की जनहितकारी नीतियों एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं और आम जनमानस का पार्टी से जुड़ने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में लखनऊ (कसमंडा अपार्टमेंट) स्थित प्रदेश कार्यालय पर संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत नई नियुक्तियां की गईं। अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवन भाई गुप्ता ने स्पष्ट संदेश दिया कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना है। ​उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी हर ग्राम पंचायत, ब्लॉक और बूथ स्तर पर उतर रही है। कोई भी शोषित, वंचित या पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या निर्भीक होकर आरपीआई के सामने रख सकता है। माननीय रामदास आठवले जी के मार्गदर्शन में हम इन मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।" ​पवन भाई गुप्ता जी ने आगे कहा कि आने वाले समय में रैलियों और बैठकों का ...

श्रीरामचन्द्र जी का जन्म धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए हुआ - स्वामी मुक्तिनाथानंद

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ   लखनऊ  रामकृष्ण मठ लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद ने रामकृष्णवचनामृत पर अपने रविवार के प्रवचन के दौरान कहा कि* श्रीराम और सीता का जीवन भारतीय संस्कृति और धर्म का आधार माना जाता है। श्रीराम की जन्म कथा अत्यंत पवित्र और प्रेरणादायक है। अयोध्या के राजा दशरथ के कोई संतान नहीं थी, तब उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराया। उस यज्ञ के फलस्वरूप श्रीराम का जन्म हुआ, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। उनका जन्म धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए हुआ था।bस्वामी जी ने कहा कि श्रीराम के जन्म का मुख्य उद्देश्य राक्षसों के अत्याचार से पृथ्वी को मुक्त करना और धर्म की पुनः स्थापना करना था। विशेष रूप से रावण जैसे अहंकारी और शक्तिशाली राक्षस का विनाश करना उनके अवतार का प्रमुख कारण था। श्रीराम ने अपने जीवन में आदर्श पुत्र, आदर्श भाई और आदर्श राजा का उदाहरण प्रस्तुत किया।    *स्वामी मुक्तिनाथानंद जी ने बताया कि* सीता जी की जन्म कथा भी उतनी ही अद्भुत है। सीता का जन्म मिथिला के राजा जनक को खेत में हल चलाते समय धर...

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडलउन्नाव–कन्नौज में नई इकाई का गठन, व्यापारिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण मंथन

Image
 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ  लखनऊ  उन्नाव–कन्नौज,   संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक पाल जी के नेतृत्व में बांगरमऊ (उन्नाव) एवं कन्नौज क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की नई इकाई का विधिवत गठन किया गया। यह बैठक व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख उद्योगों एवं व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर गहन एवं सार्थक मंथन किया गया। विशेष रूप से— आलू उत्पादन, भंडारण एवं आयात-निर्यात व्यवस्था  इत्र (फ्रेगरेंस) उद्योग एवं सप्लाई चेन सुदृढ़ीकरण  तेल डिपो व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याएं  कोल्ड स्टोरेज संचालकों की चुनौतियां एवं समाधान  ट्रांसपोर्टेशन एवं लॉजिस्टिक्स की बाधाएं इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से उठाया जाएगा एवं उनके शीघ्र समाधान हेतु ठोस पहल की जाएग...

संडीला इंडस्ट्रियल एरिया, हरदोई में नई इकाई का गठनलखनऊ

Image
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय  लखनऊ  लखनऊ  हरदोई,  संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक पाल के नेतृत्व में जनपद हरदोई के संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में प्रमुख एवं सम्मानित व्यापारी नेताओं के साथ नई इकाई का गठन एवं बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु संगठन द्वारा उचित पहल करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल देश का एकमात्र राष्ट्रीय व्यापारिक संगठन है, जो पूर्ण रूप से व्यापारी हितों एवं राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन जिस गति और ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा व्यापारी हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर ...