संडीला इंडस्ट्रियल एरिया, हरदोई में नई इकाई का गठनलखनऊ

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय  लखनऊ 
लखनऊ  हरदोई,  संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक पाल के नेतृत्व में जनपद हरदोई के संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में प्रमुख एवं सम्मानित व्यापारी नेताओं के साथ नई इकाई का गठन एवं बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु संगठन द्वारा उचित पहल करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल देश का एकमात्र राष्ट्रीय व्यापारिक संगठन है, जो पूर्ण रूप से व्यापारी हितों एवं राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन जिस गति और ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा व्यापारी हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडेय जी ने व्यापारियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रानू सिंह जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन का विस्तार हमारा प्रमुख उद्देश्य है और इसे पूरे भारत के कोने-कोने तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का इस माह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दौरा प्रस्तावित है, जिसके पश्चात हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री संदीप अस्थाना जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का निरंतर मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज संडीला जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आगमन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि अब व्यापारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा और उनके हित में ठोस कार्य किए जाएंगे। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्ल  लिया 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

चंदौसी में माध्यमिक शिक्षा मंत्री के आवास पर जुटे सैकड़ों शिक्षक, आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन से शिक्षा मंत्री ने किया इंकार

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम