व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स पर एलडीए द्वारा भेजी गई नोटिस को लेकर एक बैठक रखी गई
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
लखनऊ उतरेटिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से आज व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स पर एलडीए द्वारा भेजी गई नोटिस को लेकर एक बैठक रखी गई जिसमें व्यापारियों में बहुत ज्यादा आक्रोश देखा गया उनका कहना है यह बाजार बहुत पुरानी है और इसका कैसे नक्शा बनवाया जाए जब यह मकान बने थे उसे समय कोई एलडीए वाला नहीं आया आज 30 साल 40 साल बाद नक्शा मांगा जा रहा है व्यापार की स्थिति वैसे ही बहुत खराब है और उनको यह नोटिस भेज कर मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है अब जो भी मकान बने या दुकान बने उनका नक्शा जरूरी होना चाहिए व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने भी इस कार्यवाही के लिए कड़ा विरोध किया और कहां की हम बहुत जल्दी सरोजिनी नगर विधायक एवं मेयर साहब को एक व्यापार मंडल की तरफ से ज्ञापन दिया जाएगा आज कि बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना संरक्षक सत्येंद्र सिंह संरक्षण एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव एवं अरुण श्रीवास्तव सचिव महताब खान एवं बहुत सारा व्यापारीगढ़ मौजूद रहा