बहादुर शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने संस्थापक डॉ. सुनील कुमार की स्मृतियों एवं आदशों को किया नमन।

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
 लखनऊ किसे भी संस्था का भविष्य उस मजबूत नींव पर निर्धारित होता है, जिस पर वह खड़ी होती है। लाल बहादुर शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भी अपने संस्थापक डॉ. सुनील कुमार के सिद्धांतों, सूल्यों और विचारधारा की मजबूत नींव पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। डॉ. सुनील कुमार अपने जीवनभर अपने मूल्यों एवं आदशों के प्रति दृढ़ रहे और इन्हीं सिद्धांतों को संस्था की कार्यसंस्कृति का आधार बनाया। डॉ सुनील कुमार की दूरदर्शी सोच जीवन एवं संस्थागत योगदान को स्मरण करते हुए उनके जन्मदिवस 27 सितंबर के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज, गौरे बाग, कुर्सी रोड, लखनऊ में भव्य संस्थापक दिवस (Founder's Day) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ तृप्ति बर्थवाल, निदेशक, लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज़, लखनऊने कहा कि हमारे संस्थापक की जयंती संस्था के उन मूल्यों एवं आदर्शों को स्मरण करने का विशेष अवसर है, जिन पर पूरा समूह गर्व करता है। उन्होंने डॉ. सुनील कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी दूरदर्शी सोच, सामाजिक सरोकारों तथा एक ऐसे संस्थान के निर्माण के सपने को साझा किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. सोनिया नित्यानंद, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एवं कुलपति, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ थीं। शिक्षा एवं अकादमिक जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें LBSGOI 'ध्रुव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. सोनिया नित्यानंद ने डॉ. सुनील कुमार की दूरदर्शी सोच को याद करते हुए उनके उस संकल्प की सराहना की, जिसके अंतर्गत समाज के लिए सार्थक योगदान देने वाली एक उत्कृष्ट संस्था के निर्माण का सपना देखा गया था।समारोह में LBSGOI के पूर्व विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। श्री अनुज तिवारी (MBA 2000-2002), डिप्टी GM मार्केटिंग, अल्ट्राटेक सीमेंटः श्री अमित बाजपेयी (MBA 2002-2004), सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, HDFC बैंकः श्री रत्नोकर त्रिपाठी (MCA 2007-2010), सीनियर इंजीनियर, UPPWD; एवं सुश्री अंचल अवस्थी (MCSA 2019- 2021), सीनियर एनालिस्ट, Accenture को प्रोफेसर सुनील कुमार उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में हाल ही में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों एवं वर्तमान छात्रों को शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र, नेतृत्व पुरस्कार एवं अनुशासन पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण, प्रतिभा एवं अनुशासन की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिधियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात LBS ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों द्वारा भक्तिमय भजन की प्रस्तुति दी गई, जिसने समारोह के वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती मोना श्रीवास्तव, चेयरपर्सन, LBSGOI, लखनऊ द्वारा प्रस्तुत आभार ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।