पीसीएस रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेशकी बैठक संपन्न
लखनऊ पीसीएस रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद लखनऊ की क्लस्टर बैठक दिनांक 27 सितंबर 2026 को सेक्टर 14 वृंदावन योजना लखनऊ में श्री अवधेश प्रताप सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष श्री की एन द्विवेदी जी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रांतीय महासचिव श्री अमृतलाल साहू जी के द्वारा किया गया। बैठक रामकुमार गौतम, सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी, जीत लाल सैनी एवं पी पी उपाध्याय के संयुक्त संयोजक रहे। भारी बरसात के उपरांत भी बैठक में 53 रिटायर्ड पीसीएस अधिकारियों ने उपस्थित होकर सेवानिवृत्ति के बाद होने वाली परेशानियों, मेडिकल रीइंबर्समेंट, सरकार की तरफ से साक्षी के रूप में न्यायालय में उपस्थित होने पर पीएं/डीए भुगतान में होने वाली समस्याओं, न्यायालय द्वारा बीमारी की सूचना देने के उपरांत भी अनुपस्थित मानकर गिरफ्तारी वारंट जारी होने आदि विषयों पर अपनी अपनी समस्याएं रखी। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष श्री टीएन द्विवेदी के द्वारा रिटायरमेंट के समय पेंशन नगदी कारण के लिए की जाने वाली पेंशन कटौती (कंप्यूटेशन) की अवधि 15 साल से घटकर 12 साल किए जाने तथा उससे संबंधित न्यायालयों में विचाराधीन प्रक्रियाएं विस्तार से समझाइए गई। महासचिव श्री अमृतलाल साहू जी के द्वारा आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल न किए जाने तथा उसे पूरे देश में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के द्वारा किए जा रहे संघर्ष व आंदोलन आदि की रणनीति पर विस्तार से बताया गया। बैठक में विभिन्न वक्ताओं के द्वारा संगठन को मजबूत बनाने तथा संघर्ष को तेज करने हेतु बोल दिया गया। बैठक में रामकुमार गौतम के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया गया कि हमें यदि संगठन को मजबूत करना है तो प्रत्येक शहर के प्रत्येक मोहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड पीसीएस अधिकारियों की एक सूची बनाकर उनसे अनवरत रूप से संपर्क में रहकर तथा एक दूसरे के घर में चाय आदि पर एकत्रित होकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर या संकट की घड़ी में उनके सुख-दुख में भागी होना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष जी के द्वारा निर्देश दिया गया कि संयुक्त पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा जब कभी भी कोई धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाता है तो उसमें अधिक से अधिक रिटायर्ड पीसीएस अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। उपरोक्त के अतिरिक्त बैठक में मुख्य रूप से सर्व श्री ओमप्रकाश गुप्ता, गंगाराम गुप्ता, त्रिवेणी प्रसाद वर्मा, भगवान दीन वर्मा, सुरेश चंद शर्मा, वीरेंद्र बहादुर सिंह, अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, महेश प्रकाश, सोबरन सिंह, विनय कुमार गुप्ता, जयप्रकाश यादव, अशोक कुमार शुक्ला, विद्या शंकर सिंह, शिव शंकर गुप्ता, तिलकधारी यादव, अनिल चतुर्वेदी, मोतीलाल यादव, राजकुमार, राकेश कुमार गुप्त, पारस मौर्य, भारत लाल सरोज, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार गुप्ता, राम भरत तिवारी, राजेश चंद्र, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, गोरेलाल शुक्ला, लव कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, राम दरसराम, सीएल कुरील , पीके श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, प्रहलाद सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, इंद्रारासन वर्मा, जल राजन चौधरी, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, रत्नाकर मिश्रा, पप्पू गुप्ता, शिवेंद्र कुमार शिवेंद्र कुमार सिंह, जवाहरलाल श्रीवास्तव, सुशील लाल श्रीवास्तव, हरिशंकर शुक्ला, डॉक्टर सुरेश कुमार सोनी उपस्थित रहे। जीत लाल सैनी जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई।