यूपी में स्कूल ठीक करो, शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सीजेपी नें की चर्चा

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
*लखनऊ*। काकरोच जनता पार्टी (CJP) ने लखनऊ के लालबाग स्थित राजधानी गेस्ट हाउस में Volunteer Meet-Up आयोजित किया। बैठक में Legal Affairs Head रत्ना सिंह, North Zone Coordinator मुहम्मद फ़रहान ख़ान, उज्ज्वल पांडेय और आज़ाद मोहित सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में उत्तर प्रदेश के "स्कूल ठीक करो" अभियान, सरकारी स्कूलों की स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर चर्चा हुई। रत्ना सिंह ने स्वयंसेवकों से स्कूलों और स्थानीय समुदायों के साथ संवाद बनाए रखने की अपील की। मुहम्मद फ़रहान ख़ान ने सेक्युलर भारत और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए काम करने की बात कही। उज्ज्वल पांडेय ने Public Sector, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत बताई। रत्ना सिंह ने ECI और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े जनहित के मुद्दे उठाए और कहा कि इन मुद्दों पर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। आज़ाद मोहित ने भी इसी बात का समर्थन करते हुए ECI और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े जनहित के मुद्दों पर संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की। CJP ने कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, जनहित, चुनावी जागरूकता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर देशभर में काम जारी रखेगा।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम