​बिलासपुर में जन प्रगति पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, पार्टी का मेनिफेस्ट हुआ जारी

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ  जन प्रगति पार्टी की एक भव्य और महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 27 सितंबर 2026 को स्थानीय सर्किट हाउस, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में माननीय जय नंद महाराज (प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़) की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के विस्तार, आगामी रणनीतियों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
​प्रमुख उपस्थिति: ​इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
​दीदी मां पिंकेश्वरी जी (प्रदेश संयोजक, महाराष्ट्र)
​जयशंकर पांडे (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
​अजय दीक्षित (राष्ट्रीय सचिव)
​प्रज्ञा मिश्रा (जिला अध्यक्ष, रायपुर)
​मंजू यादव (जिला उपाध्यक्ष, रायपुर)
​विनोद कुमार यादव (जिला संगठन मंत्री, रायपुर)
​देवर्षि मिश्रा (प्रदेश प्रभारी, युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश)
​मनोज दीक्षित (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)
​दिनेश कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)
आदि गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
​बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्णय:
​मेनिफेस्ट जारी: बैठक में सर्वसम्मति से जन प्रगति पार्टी का आधिकारिक मेनिफेस्ट (घोषणा पत्र) जारी किया गया।
​संगठन का विस्तार: आम जनता को पार्टी की मुख्य विचारधारा, नीतियों और विचारों से अवगत कराने तथा पार्टी के विस्तार पर जोर दिया गया। ​जनकल्याणकारी योजनाएं: जनता तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
​किसान और मजदूर कल्याण: गरीब, मजदूर और किसान भाइयों की सहायता, उनकी समृद्धि के लिए विशेष योजनाओं को लागू करने तथा उनके लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। युवाओं का भविष्य: देश के युवाओं के लिए समुचित रोजगार और बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकता बताया गया। ​"इस अवसर पर हम माननीय जय नंद महाराज जी को सादर आमंत्रित करते हैं कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सभा को संबोधित करें और सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें। ​बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने और संगठन को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।