विधायक निवास दारुलसफा के अंदर बदहाल सड़क और कब्जे से बढ़ी परेशानी
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित विधायक निवास दारुलसफा के आसपास की तस्वीरें क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था की ओर इशारा कर रही हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव दिखाई दे रहा है, वहीं सड़क किनारे अस्थायी ढांचे और दुकानें होने से रास्ता भी प्रभावित नजर आ रहा है।
बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब दिखाई दे रही है। पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तस्वीरों में सड़क किनारे फैली गंदगी और अव्यवस्थित तार भी नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत, जलनिकासी और सड़क किनारे हुए अतिक्रमण/कब्जे की स्थिति पर संबंधित विभाग को ध्यान देना चाहिए। अब सवाल यह है कि विधायक निवास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में सड़क और सार्वजनिक स्थानों की व्यवस्था कब सुधरेगी? कर्मचारियों के मिली भगत से अवैध कब्जा हो रहा है