शिव भार गुर्जर लखनवी साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था का मासिक कवि सम्मेलन/सम्मान समारोह सम्पन

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ, शिव भार गुर्जर लखनवी साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रभात नगर तेलीबाग लखनऊ में शिक्षक दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यछता डॉक्टर सुल्तान शाकिर हाशमी ने किया.
मुख्य अतिथि आदर्श बराबनकवी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सरिता कटियार एवं डॉक्टर खालिद हुसैन लखनवी, अति विशिष्ट अतिथि मयंक कुमार कनौजिया एवं सुरेश चंद श्याम, अतिथि डॉक्टर संदीपिका दीक्षित रही.
इस अवसर पर संस्था की संरक्षिका रमा गुर्जर जी की विशेष उपस्थित रही. कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया.
सर्वप्रथम संस्था के सांस्थापक अध्यक्ष डॉ एल पी गुर्जर लखननावी नें मंच का गठन कर सभी का स्वागत किया गया.वाणी वंदना डॉक्टर रागिनी वर्मा नें किया. कार्यक्रम का कुशसल संचालन राम शंकर वर्मा नें किया. इस अवसर पर संस्था द्वारा आदर्श बाराबंकवी क़ो आचार्य पिंगल राष्ट्र रत्न सम्मान, डॉक्टर नेहा कुमारी एवं राजकुमारी को आचार्य पिंगल शिक्षक रत्न सम्मान, जितेंद्र गंगवार को आचार्य पिंगल साहित्य नव सृजन सम्मान प्रदान किया गया इस अवसर पर डॉ एल पी गुर्जर लखनवी,डॉ संदीपिका दीक्षित, डॉ शमा परवीन, राम सनेही विश्वकर्मा सजल, डॉक्टर रागिनी वर्मा, मयंक कुमार कनौजिया, आदर्श बाराबंकवी, जितेंद्र गंगवार जय, डॉ सरिता कटियार सदाबहार, राम राज भारती, राम शंकर वर्मा, सुरेश चंद गुप्ता श्याम, डॉ खालिद हुसैन सिद्दीकी, डॉक्टर नेहा कुमारी, राज कुमारी, अजय तोमर, सुल्तान शाकिर हाशमी जी,आदर्श बाराबंकवी जी, अजय बाबू चौधरी ऐस, विमल बैरागी, डॉ राकेश, डॉ अरुण कुमार आदि नें अपने गीत गजल,छंद, दोहे एवं मुक्तको से सबको भाव विभोर कर दिया.

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।