प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल, गांववासी मजबूर होकर डीएम से लगाई गुहार

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय  लखनऊ  
*लखनऊ।* गरीबों के हक पर डाका कब तक? साल्हीपुर में राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में" अयोध्या जनपद के हरिनटीगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हीपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालक कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता, गांव वासियों से अंगूठा लगवा लेते हैं परंतु राशन नहीं देते पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने तथा शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार मारपीट किए जाने के आरोपों ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर पात्र लाभार्थियों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यदि ग्रामीणों की शिकायतें सही हैं, तो यह न केवल सरकारी योजनाओं की मंशा के साथ खिलवाड़ है, बल्कि गरीबों के हक पर सीधा डाका है। उन्होंने जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग से सवाल किया कि आखिर शिकायतों के बावजूद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? क्या गरीबों को उनका हक दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता नहीं है? क्या राशन माफियाओं और भ्रष्ट तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है? सरोज यादव ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने पर संबंधित कोटेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा सभी पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा राशन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गरीबों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ और प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो समाजवादी पार्टी महिला सभा जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।रीता निषाद, नीलम कुमारी,माया देवी, किशन निषाद, दिनेश, रोहित निषाद, मोनू, विजय कुमार ,अमरजीत, पंडाल, गायत्री, रामरति,तारावती, अमरावती ,रोहित निषाद, राज ,मुकेश, बबलू निषाद, दिनेश, ललई निषाद, गायत्री, रीता,शिवनारायण शीला छवि राजी, सीता देवी, निर्मला, बड़का, सुषमा, किस्मत, कुसुम, रेवती, रामावती, आदि लोग उपस्थित हैं।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम