अमर उजाला कार्यालय में लगा मेडिकल कैंप

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट  न्याय लखनऊ 
लखनऊ   देश के सर्वाधिक प्रसारित हिंदी दैनिक अमर उजाला की लखनऊ कार्यालय के आग्रह पर विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा अमर उजाला कर्मियों के लिए एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन आज दिन शुक्रवार दिनांक 12 जून 2026 को किया गया। जिसमें प्रख्यात थोरेसिक सर्जन डॉ. भवतोष विश्वास और ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ.प्रशांत पांडे ने अमर उजाला के स्थानीय संपादक श्री विजय त्रिपाठी, यूनिट हेड श्री देवेंद्र सिंह ,वरिष्ठ संवाददाता अभिषेक के अलावा समस्त पत्रकारों, मार्केटिंग टीम, सरकुलेशन विभाग के कर्मचारियों का परीक्षण किया और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए मार्गदर्शन किया।
 मौके पर ही ब्लड शुगर की जांच भी निशुल्क की गई साथ ही सभी को निशुल्क दवाई भी प्रदान की गई. इस जन उपयोगी कार्य के लिए अमर उजाला प्रबंधन द्वारा विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम