प्रदेश कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लख़नऊ 
लखनऊ आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई जिसमें व्यापारियों की समस्याओं व सरकार की व्यापारी हित में योजनाओं पर विशेष तौर पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अनिल दुबे जी सम्मिलित हुए और उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से छोटे व्यापारियों के हित में आवाज बुलंद करता रहा है एनडीए की सरकार ने अफसर शाही को खत्म करने का काम किया है आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है जिससे व्यापारियों को काफी राहत महसूस हो रही है और आगे भी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व्यापारियों की समस्या मजबूती से सरकार के समक्ष उजागर कर रहे हैं और उनके समाधान के लिए यथासंभव प्रयास किया जा रहे हैं। 
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की आवास को कमजोर नहीं होने देंगे और आज सरकार द्वारा जिस तरीके से युवा व्यापारियों के हित में योजनाएं चलाई जा रही हैं स्वयं रोजगार के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। 
बैठक में निर्णय के पश्चात रोहित कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोक दल के महानगर अध्यक्ष व्यापार नियुक्त किया गया। 
बैठक में अतिथि के तौर पर युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल व छात्र के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे जी ने सहभागिता की व अपने विचार प्रकट किया।
 राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महामंत्री रजनीकांत मिश्रा, प्रीति श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ल कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सिंह पटेल, नेता सम्राट सिंह चौहान, राम शंकर वर्मा, विपिन द्विवेदी, वास्तव प्रिंस कनौजिया मनीष तिवारी, विशाल श्रीवास्तव आदि बैठक में उपस्थित रहो 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम