श्रम मंत्री तुरंत न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर अपना वायदा निभाए*

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ,6 जनवरी I ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की एक सभा दारूलशफा के कामन हाल में प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सभा में राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने पिछले दिनों दिल्ली में श्रम मंत्री मनसुख मांडवीया ,ईपीएफओ के वरिष्ठ अधिकारियों और समिति के राष्ट्रीय नेताओं के साथ पेंशन बढ़ोतरी पर संपन्न हुई बैठक के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक मे इस संबंध में कई सुझाव तथ्यों के साथ प्रस्तुत किए और हायर पेंशन के मसले में आ रही परेशानियों को दूर करने को कहा। श्रम मंत्री ने सुझावों पर संतोष जताते हुए न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की ।
   सभा में वक्ताओं द्वारा आजकल हायर पेंशन के आवेदको को ईपीएफओ द्वारा भेजे जा रहे हैं मैसेज पर आपत्ति जताई और कहा कि यह निर्देश नियोक्ता को देने की बजाय पेंशनरों को देना सरासर अन्याय है जिसका विरोध होगा ।प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि श्रम मंत्री को तुरंत अपना वायदा निभाकर न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपए महीना महंगाई भत्ता और पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग पूरी करनी चाहिए ।सभा में रोडवेज, आवश्यक वस्तु निगम, अपट्रान, एचएल,पी सी एफ, आई टी आई, सीड कार्पोरेशन, निर्माण निगम,कल्याण निगम आदि विभागों के पेंशनभोगी उपस्थिति रहे। 
सभा का संचालन प्रांतीय महामंत्री राजशेखर नागर ने किया I सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एस तिवारी, मुख्य समन्वयक जय रूप सिंह परिहार,प्रांतीय महासचिव द्वितीय आर एन द्विवेदी, संगठन मंत्री पी के श्रीवास्तव ,मुख्य समन्वयक मुख्यालय उमाकांत सिंह विसेन , दिलीप पांडे, सुभाष चौबे, मनोज शंकर भटनागर , अशोक वाजपेई,विजय सिंह, राकेश द्विवेदी, शमशुल हसन सिद्दीकी, पी सी कुरील सतीश अग्निहोत्री , अभिनंदन पांडे , गीता वर्मा, सुनीता सोनकर आदि ने भी संबोधित किया 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम