कैरीबिज इण्डिया फाउन्डेशन द्वारा "सावित्री बाई फूले जयन्ती जयंती मनाई गई



अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
लख़नऊ 3 जनवरी को बाबू जगजीवन राम राष्टीय प्रतिष्ठान, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान से संस्था कैरीबिज इण्डिया फाउन्डेशन फैजुल्लागंज लखनऊ द्वारा आयोजित "सावित्री बाई फूले जयन्ती" स्थान- M.N.S.Shikshan Sewa Sansthan फैजुल्लागंज लखनऊ में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि- विधायक- नीरज वोरा , विशिष्ठ अतिथि- प्रियंका बाजपेई पार्षद फैजुल्लागंज लखनऊ उपस्थित हुए। दीप प्रज्वलित के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, छात्र व छात्राओ द्वारा भाषण, गायन, गीत आदि की सुन्दर प्रस्तुति बाल प्रतिभागियो द्वारा किया गया। बाल कलाकारो समेत सभी का स्वामत, अभिनन्दन व आभार संस्था के अध्यक्ष ने किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों समेत सभी प्रतिभागियों को अंगबस्त्र, पुरस्कार देकर सम्मानित किया। और सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अन्त में कन्हैया प्रसाद शर्मा ने अपनी तरफ से सभी आगन्तुको, सभी बाल प्रतिभागियो व पत्रकारबन्धुओ एवं स्कूल के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षक को धन्यबाद देते हुए इस निवेदन के साथ कि सभी अल्पाहार लेने के बाद ही प्रस्थान करें। सभी का पुनः आभार व्यक्त करते हुए सफल कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की व सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम