डॉक्टर एल. पी.गुर्जर लखनवी की काव्यकृति तमस की गूंज का हुआ लोकार्पण
लखनऊ, शिवभार गुर्जर लखनवी साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था लखनऊ के तत्वाधान में सरस कवि सम्मेलन डॉक्टर ओम नीरव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉक्टर शिव मंगल सिंह मंगल, विशिष्ट अतिथि अस्थाना महेश एवं श्री मती भारती पायल थी अति विशिष्ट अतिथि बाल कवयित्री अनीता सिंहा थी। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्री मती अनीता सिंहा की वाणी वंदना से हुआ।डॉक्टर एल. पी. गुर्जर लखनवी की काव्यकृति तमस की गूंज का लोकार्पण संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता डॉक्टर शिवमंगल सिंह मंगल एवं अध्यक्ष ओम नीरव ने काव्यकृति तमस की गूंज पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर आचार्य ओम नीरव, डॉक्टर शिव मंगल सिंह मंगल, डॉक्टर एल. पी.गुर्जर, डॉक्टर प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, डॉक्टर कुंवर आनंद श्रीवास्तव,नीतू आनंद श्रीवास्तव, श्रीमती अनीता सिंहा,श्रीमती भारती पायल,श्रीमती अनीता अरोड़ा, श्री मती रमा गुर्जर, सौरभ मोहन सिन्हा, राम राज भारती,अस्थाना महेश, अमलेश कुमार अमल, शिवकुमार आकाश हलचल, डॉक्टर प्रेम शंकर शास्त्री बेताब,डॉक्टर अनिल जायसवार, विमल बैरागी,डॉक्टर नेहा कुमारी, माधुरी विश्वास,राजेश चौधरी आदि ने अपने गीत, गजल, दोहा,कुंडलियों एवं छंदों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में संस्था अध्यक्ष डॉक्टर एल. पी .गुर्जर लखनवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।