अपना दल (एस) के कैंप कार्यालय पर मनाई गई समाज सुधारिका माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती
लखनऊ, 23 दिसंबर। अपना दल (एस) के कैंप कार्यालय पर देश की प्रथम अध्यापिका, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती मनाई गई। प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम माता सावित्री बाई फुले जी के चित्र पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि कर नमन किया, इसके बाद संगोष्ठी में अपना अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एन. के. पटेल, बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, विधायक जय कुमार जैकी, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह, नागेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, एस. पी. कुरील, विधि मंच के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट प्रमोद पटेल, महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा वर्मा, महिला मंच की प्रदेश महासचिव शिखा सिंह, युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव संजीव सिंह राठौर, युवा मंच लखनऊ के जिला अध्यक्ष राहुल पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका माता सावित्री बाई फुले जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह ने किया