लखनऊ के नीरज तिवारी तथा अयोध्या के राजेश तिवारी को व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ 8 दिसम्बर। आज राष्ट्रीय के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के सम्मुख एवं वरिष्ठ नेता अनिल दुबे की उपस्थिति में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने लखनऊ के नीरज तिवारी तथा अयोध्या के राजेश तिवारी को व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ के नीरज तिवारी तथा अयोध्या के राजेश तिवारी के मनोनयन से पार्टी को लखनऊ तथा अयोध्या में मजबूती मिलेगी और संगठन विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि हम सरकार के माध्यम से व्यापारियों के हित के लिए संघर्षरत हैं।
इस अवसर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ0 सुरेश यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, प्रदेश सचिव रामगोपाल चंदेल, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव संगठन विपिन द्विवेदी आदि लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम