नव वर्ष के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लख़नऊ विद्याश्री पार्थ पी जी कालेज एवं ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज चठिया फैजू बरेली में नव वर्ष के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कालेज चेयरमैन डा हरीओम सिंह राठौर ने सभी छात्र छात्राओं को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एन सी सी आफीसर सोनी सिंह चौहान एवं अन्य समस्त स्टाफ सभी छात्र छात्राओं को नववर्ष की बधाई दी। तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सोनम, शिवी,अन्जू,तान्या, अंशिका,प्रिंशी, झलक, सौम्या आदि ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम