आचार्य पिंगल सभागार में आयोजित पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ शिवभार गुर्जर लखनवी साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था, प्रभात नगर, खरिका, तेलीबाग, लखनऊ द्वारा आचार्य पिंगल सभागार में आयोजित पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ माँ सुरसती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व वरिष्ठ कवयित्री अनिता सिन्हा की वाणी वन्दना से हुआ। समारोह की अध्यक्षता आचार्य ओम नीरव ने की। डॉ शिव मंगल सिंह मंगल मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि महेश प्रकाश अष्ठाना व श्रीमती भारती अग्रवाल पायल एवं अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनिता सिन्हा रहीं। संयोजक डॉ एल पी गुर्जर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात मंच द्वारा डॉ एल पी गुर्जर की नवीनतम कृति *तमस की गूँज* का लोकार्पण किया गया। उक्त सम्मान समारोह में पण्डित बेअदब लखनवी सहित डॉ रामराज भारती फतेहपुरी, डॉ प्रेम शंकर शास्त्री, अमलेश कुमार अमल, आकाश हलचल, कुंअर आनन्द श्रीवास्तव, दीप्ती गुर्जर, श्रीमती रमा गुर्जर, विमल बैरागी, अनिता सिन्हा, श्रीमती नीतू आनन्द श्रीवास्तव, श्रीमती अनिता अरोड़ा, प्रवीण पाण्डेय आवारा, माधुरी बिस्वास, नेहा भदौरिया, शिव मंगल सिंह मंगल, आचार्य ओम नीरव, महेश अष्ठाना महेश, श्रीमती भारती अग्रवाल पायल, सौरभ सिन्हा आदि ने अपनी गज़लों कविताओं से कवि सम्मेलन को सफल बनाया। 
अन्त में संयोजक कृतिकार डॉ एल पी गुर्जर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की। 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम