परिवहन निगम के लिए लाई जाने वाली योजनाएं कर्मचारियों के भविष्य पर गहरी चोट :जसवंत सिंह*



 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण मित्रो,आप सभी अवगत हैं वर्तमान समय परिवहन निगम के लिए बहुत ही कठिन हैं। क्योंकि जो भी गतिविधियां निगम मुख्यालय,परिवहन आयुक्त कार्यालय,शासन स्तर से परिवहन निगम के लिए लाई जा रही है या जो कार्यवाही अभी योजना ला कर जमीन पर लाई जाने वाली है वह परिवहन निगम के अस्तित्व और कर्मचारियों के भविष्य पर गहरी चोट करने वाली है। यह कहना है सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश प्रदेश के महामंत्री जसवंत सिंह का। उन्होंने साथियों को आगाह किया कि ऐसा लगने लगा है कि किस योजना का विरोध करे किसका नहीं अगर करते नहीं है तो बिना अपनी बात कहे,निगम और कर्मचारियों के भविष्य को समाप्त होता देखे ,आप सभी जानते है कि सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ पिछले दो माह से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से कर्मचारियों के मध्य ,शोशल मीडिया,समाचार पत्रों के माध्यम से सभी बिंदुओं को उठा कर परिवहन निगम मुख्यालय,शासन एवं परिवहन विभाग,पुलिस प्रशाशन पूछ रहा है कि यह सब जो परिवहन निगम में घट रहा है क्या निगम के कर्मचारियों या परिवहन निगम के लिए ठीक है,क्या निगम में कार्यरत 55000 कार्मिकों जिसमें नियमित,संविदा, आउट सोर्सिंग के कार्मिकों का भविष्य क्या होगा लेकिन कोई किसी भी स्तर का अधिकारी बताने, समझाने के लिए तैयार नहीं है ऐसा क्यों क्या जिन कार्मिकों ने अपना पूरा जीवन परिवहन को दिया है क्या उसको अपने भविष्य के लिए प्रश्न उठाना गलत है,अगर निगम मुख्यालय और प्रबंध निदेशक परिवहन निगम तो कर्मचारी आंदोलन क्यों ना करे।  जसवंत सिंह का कहना है कि संघठन का अगला कार्यक्रम 16/1/25 को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा समय 11 बजे से दो घंटे का रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्ण कुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ है हमारी सभी की आस्था का विषय है साथ ही हम उत्तर प्रदेश वासियों के लिए गर्व का विषय है यह और भी महत्व पूर्ण होता है क्योंकि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बिना व्यवधान के देश विदेश से आए सभी तीर्थ यात्रियों को बेहतर,सुरक्षित परिवहन सेवा उपलब्ध कराने का अवसर मिला है। हमारी समस्याएं बहुत ही महत्वपूर्ण है जो सीधे हमारे भविष्य से जुड़ी है फिर भी हम संयम से अपने आंदोलन को चला रहे है जहां शासन,निगम प्रबंधन हमसे आंदोलन ना हो कि अपेक्षा करता है लेकिन निगम अहित के सभी आदेशों का पालन इसी समय करना चाहता है। जो बहुत ही गलत है पूर्ण कुंभ की आड में गलत योजनाओं को अफरा तफरी में जमीन पर उतारने,परिवहन निगम और कर्मचारियों के हितों का ख्याल नहीं रख रहा है जो बहुत ही घातक है निगम के लिए साथ ही सरकार की बदनामी कर रहा है साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए धन को भी गलत तरीके से प्रयोग किया जा रहा है जिसका संगठन विरोध करता है और करता रहेगा।कर्मचारी नेता ने कहा कि इसी महिने 8 को लगभग सभी परिवहन निगम में कार्यरत संघों ने बैठक कर इन तमाम समस्याओं पर चर्चा की जिसका स्वरूप आगे आने वाले समय में स्पष्ट होगा और संघर्ष कैसा होगा भी पता चलेगा हम सभी परिवहन निगम के सिपाही है इसलिए परिवहन निगम के अस्तित्व और निगम कार्मिकों के भविष्य के लिए जरूरत पड़ी तो कठोर आंदोलन करेंगे।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम