*निवेशकों को बड़ा तोहफा देंगे मुकेश अंबानी!


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ साल 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी एक बड़ा धमाका कर सकते हैं। दरअसल, इस साल रिलायंस जियो इन्फोकॉम का आईपीओ लॉन्च किया जा सकता है। यह आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होने की संभावना है।
शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 2025 का साल बेहद खास और शानदार हो सकता है। रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी निवेशकों को एक बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल कंपनी 2025 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम का आईपीओ लॉन्च कर सकती है, जिसके लिए कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि लंबे समय से निवेशक इस आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।दरअसल इस आईपीओ का ऐलान 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने किया था। उन्होंने कहा था कि आने वाले पांच वर्षों में रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।शेयर बाजार के इतिहास में सबसे बड़ा आईपीओ होगा दरअसल ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज की रिसर्च रिपोर्ट की माने तो, साल 2025 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम की लिस्टिंग की पूरी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, एक अन्य विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने भी यही संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक, *रिलायंस जियो इन्फोकॉम इस आईपीओ के जरिए 35,000 से 40,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकती* है। यदि ऐसा होता है, तो यह आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम