ठाकुर रोशन सिंह इंटर कालेज चठिया फैजू बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा तृतीय एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया।
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लख़नऊ
लखनऊ आज दिनांक 03/01/2025 को विद्यालय ठाकुर रोशन सिंह इंटर कालेज चठिया फैजू बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा तृतीय एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। तृतीय सामान्य शिविर हेतु एन०सी०सी०,आफीसर सोनी सिंह चौहान ने कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में स्वयंसेवक व
स्वयंसेविकाओं को विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने चयनित ग्राम में पहुँच कर सर्वप्रथम साफ सफाई की, तत्पश्चात ग्राम की गलियों में भ्रमण कर जल के महत्व के बारे में ग्रामवासियों को विभिन्न नारों जैसे, जल है तो कल है। जल ही जीवन है। जल बचाओ जीवन बचाओ। आदि नारों के माध्यम से ग्रामीण जनो को जागरूक किया। कालेज प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं को जल के महत्व के बारे में समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक डा हरीओम सिंह राठौर ने स्वयं सेवकों व स्वयंसेविकाओं को बताया कि समाज को जागरूक करना ही समाज की बहुत बड़ी सेवा है।। कार्य क्रम अधिकारी मेम्बर सिंह यादव ने सभी स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं को समाज सेवा करते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए कहा। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं स्वयं सेवक व स्वयंसेविकाएं अरुण, भानुप्रताप, ओमवीर, रंजीत, रामनिवास, राममोहन, सुरभि, सुहानी, पल्लवी, मोनिका, शीतल, अनामिका, उर्वशी, जीतू, प्रशांत आदि का विशेष सहयोग रहा।