वृंदावन योजना व्यापार मंडल की बैठक और कंबल वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न


अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय  लखनऊ 
लखनऊ, वृंदावन योजना सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी, पार्षद, और व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान निकालना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री आसिम मार्शल जी और वृंदावन मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्णा कुमार जी ने की। इस दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा, सफाई, बिजली-पानी, और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया कार्यक्रम में व्यापार मंडल और समाज के प्रति योगदान देने वाले पदाधिकारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में शामिल थे: वृंदावन योजना के अध्यक्ष कृष्णा सिंह महामंत्री सौरभ कुमार उपाध्यक्ष आनंद कन्नौजिया समाजसेवी ताराचंद यादव
नगर मंत्री अजीम खान सचिव जमाल सरदार जितेंद्र सिंह आनंद
जमील किराना और शानू सभी को अंग वस्त्र और माला पहनाकर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण शामिल था। यह वितरण प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल जी, वृंदावन अध्यक्ष कृष्णा कुमार जी, और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इसके बाद सभी के लिए तहरी भोज का आयोजन किया गया, जो मिलजुलकर सामाजिक एकता का संदेश देता है।


Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम