पी0के0 पाठक के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
   लखनऊ 2 जनवरी। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ नेता अनिल दुबे की उपस्थिति में श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा के अथक प्रयासों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व यूपी0सी0सी0 मेम्बर पी0के0 पाठक के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह विचारधारा तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह की नीतियों से प्रभावित होकर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। 
        सदस्य्ता ग्राहण करने वालों में दौलतराम वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा नगर श्रावस्ती, रामदयाल वर्मा प्रधान ग्राम पंचायत सचैली श्रावस्ती, काशीराम चौधरी, संदीप मिश्रा, पेशकार चौधरी, विनोद वर्मा आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने सभी का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम