संघ सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन लखनऊ द्वारा एक दिवसीय GST सेमिनार का आयोजन
लख़नऊ संघ सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन लखनऊ द्वारा एक दिवसीय GST सेमिनार का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान RBI के सामने गोमती नगर लखनऊ में किया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय चेयरमैन वाणिज्य कर अधिकरण उत्तर प्रदेश एवं विशिस्थ अतिथि कमिश्नर राज्य कर उत्तर प्रदेश लखनऊ उपस्थित रहे GST अधिनियम पर प्रख्यात GST सलाहकार S. A. खान, श्री सुरेश अग्रवाल नई दिल्ली और संतोष कुमार गुप्ता कानपुर द्वारा अपना मत रखे गए और GST अधिनियम का विस्तृत व्याख्यान किया गया जिसमे मुख्य अतिथि माननीय चेयरमैन वाणिज्य कर अधिकरण उत्तर प्रदेश ने कहा यह अधिनियम अभी परिवर्तन के समय से गुजर रहा है आगे चल कर इस अधिनियम में कार्य करना आसान हो जायेगा विशिष्ठ अतिथि कमिश्नर राज्य कर उत्तर प्रदेश लखनऊ ने कहा कि राज्य कर विभाग व्यापारियों कि समस्याओ का समाधान करने हेतु सजग है और समय समय पर एमेनेस्टी स्कीम के माध्यम से समस्याओं को कम करने का प्रयास विभाग द्वारा किया जा रहा है आज का सेमिनार काफी उपयोगी रहने वाला है संघ के अध्यक्ष सूरसेन सिंह द्वारा सभी को स्वागत अवं धन्यवाद प्रेषित किया गया संघ के महामंत्री रवि शंकर राजपूत द्वारा मंच का सचालन किया गया इस कार्यक्रम में रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, S.M शर्मा, सुमित बाजपेयी, विनय कुमार गुप्ता, नित्या नन्द पांडेय, कृष्णा कुमार, अस्मा हासिम, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार गुप्ता, सुरेश सोनी, विनीत चंद्रा, सोमनाथ मिश्रा, विकास शर्मा, राजेश उपाध्याय, अर्जुन शुक्ल, आशीष पाल सिंह, राम प्रसाद, अंजलि निगम, सुमित वर्मा, सौरभ सिंह गहलौत, राकेश त्यागी, अरुण प्रकाश मिश्रा, सहित 200 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे ।