अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस प्रति वर्ष सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया


अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस प्रति वर्ष सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता दिवस के रूप में बड़े ही वृहद रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा तथा प्रत्येक जागरूक संगठनों द्वारा मनाया जाता है। भारतीय मानवाधिकार परिवार के द्वारा 10 दिसंबर 2024 को मानवाधिकार जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। अधिवेशन प्रतिवर्ष भारतीय मानवाधिकार परिवार द्वारा बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी गाँधी भवन प्रेक्षाग्रह कैसरबाग निकट रेजीडेंसी में 10 दिसम्बर 2024 को मनाया जा रहा है। जिसमे माननीय डॉ. अशोक बाजपेयी (सांसद राज्यसभा) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं बृजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार), सुषमा खर्कवाल (मेयर) लखनऊ, नीरज सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता) मुख्य अतिथि होंगे. इसके अतिरिक्त अन्य कई मंत्री व सांसद तथा विधायक विशिष्ट अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। कार्यक्रम में अन्य प्रदेशों से संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जनमानस में नैसर्गिक जीवन जीने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा एवं एकता की भावना से मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना हैं। हमारा नारा है नर सेवा नारायण सेवा, सेवा ही धर्म हैं।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम