बिशप डॉ.आर.सी.शेत ने कैथुलिया रहीमाबाद में आयोजित क्रिसमस मीटिंग में यह संदेश दिया
लखनऊ, 20 दिसम्बर। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट की ओर से क्रिसमस सेलिब्रेशन वीक का आयोजन 16 से 22 दिसम्बर तक किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार 20 दिसम्बर को घूरामऊ मोहन उन्नाव में किया गया। इस क्रिसमस मीटिंग के लिए विशेष रूप से पास्टर रवि किरन को और पास्टर करुणा कर्ण को आमंत्रित किया गया था। बिशप डॉ.आर.सी.शेत ने इस अवसर पर संदेश दिया कि यीशु मसीह ने शक्ति नहीं शान्ति के माध्यम से विश्व कल्याण का राह दिखायी थी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे। उन्होंने मसीही गीत भी गए। बिशप डॉ.आर.सी.शेत ने इस अवसर पर विश्व शान्ति और भारतवासियों की उन्नति के लिए प्रार्थना भी की। इसके साथ ही परमेश्वर के नाम की महिमा का गुणगान भी किया गया। इस क्रम में यह क्रिसमस मीटिंग ओगरापुर बंथरा और गोडवा में भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर ब्रदर सुनील, ब्रदर रामबाबू, ब्रदर निर्मल भीमराव, पास्टर सुंदर, सुमन, पास्टर अजय, पास्टर राजेश, पास्टर विनोद, पास्टर रामचंद्र, पास्टर मयंक डेविड ने यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला।