*सुभासपा मंडल अध्यक्ष ने राज्य मंत्री विश्वनाथ से की मुलाकात
लखनऊ। सेक्टर - जी आशियाना में विश्वनाथ राज्य मंत्री, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष , राष्ट्रीय संरक्षक / सलाहकार भारतीय संविधान सम्मान समिति का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष अभिनंदन सिंह के यहाँ आगमन हुआ।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लखनऊ मंडल अध्यक्ष अभिनंदन सिंह ने विश्वनाथ से अपने निवास स्थान पर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ में भारतीय संविधान सम्मान समिति की राष्ट्रीय महामंत्री बोध्यमति विमला देवी व भारतीय संविधान सम्मान समिति के राष्ट्रीय सलाहकार चरन सिंह भी उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष ने मंत्री से कई विषयों में चर्चा की।