राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ गोसाईगंज में लगा कैरियर गाइडेंस मेला


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
17 दिसम्बर को राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ गोसाईगंज लखनऊ में पंख पोर्टल के तहत कैरियर गाइडेंस मेला लगाया गया । छात्राओं ने रंगोली बनाकर तथा अतिथियों के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत पुष्प भेंटकर किया । सरस्वती वन्दना और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा के नेतृत्व में पंख पोर्टल की नोडल श्रीमती सुनीता सिंह ने छात्र-छात्राओं तथा श्री अशोक कुमार यादव एवं अर्चना मैडम के साथ पूरी तैयारी के साथ कैरियर मेला आयोजित किया । पंख पोर्टल की प्रभारी अंजली पंडित कैरियर काउंसलर ने छात्रों को भविष्य के बारे में जागरूक किया , श्री सुभाष चन्द्र सविता ने फिटर के बारे में जानकारी दी , श्री अभिषेक वर्मा ( मैनेजर मेधा ) ने इंजीनियरिंग के बारे में छात्रों की शंकाओं का समाधान किया ,उसके पश्चात श्री राहुल मिश्रा जो कि तारा शंकर आई टी आई गोसाईगंज से पधारे थे ,ने इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कम्प्यूटर कोपा, डीजल मैकेनिक के क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया । ताराशंकर आई टी आई से सोनम, ओराना इंटरनेशनल सैलून से संध्या और वैशाली ने बच्चों को कैरियर बनाने कः लिए तरह तरह से गाइडेंस दिया । अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा ने सभी का धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया ।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम