अमर शहीद कोठारी बन्धु स्मृति पार्क में जय श्री राम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया
लखनऊ, नवसमानुभूति, पंजीकृत साहित्यिक साँस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा अमर शहीद कोठारी बन्धु स्मृति पार्क में जय श्री राम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सुविख्यात कवियों द्वारा भगवान श्रीराम का गुणगान किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके व माल्यार्पण करके किया गया, तत्पश्चात डॉ० शिवा त्रिपाठी, बस्ती द्वारा माँ की वाणी वन्दना की गई।
कार्यक्रम में भक्ति एवं राष्ट्र रस के रचनाकारों में डॉ. शिवा त्रिपाठी, बस्ती, सुश्री ऋतु पांडे 'त्रिधा', प्रयागराज, सुश्री ज्योति राय, लखनऊ, श्री सर्वश पांडे 'विभी', बाराबंकी, श्री विनय 'विप्र' श्री विजय प्रसाद त्रिपाठी 'विजय', लखनऊ, श्री राजेंद्र शुक्ल 'राज', लखनऊ, श्री अशोक पांडे 'अनहद', सुल्तानपुर, श्री सौरभ श्रीवास्तव, लखनऊ, डॉ. आनंद त्रिपाठी, लखनऊ, श्री धीरज मिश्र 'शांडिल्य', रायबरेली, श्री जमुना बक्श सिंह 'निर्भय', लखनऊ, राम राज भारती, विपुल मिश्र एवं अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रीय साहित्य कारों ने राम भक्ति की श्रेष्ठ कविताओं का पाठ किया। इसके अलावा संस्थान के मुख्य संरक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा, आईपीएस, संरक्षक श्री हरि प्रकाश 'हरि', श्रीयुत श्रीकृष्ण द्विवेदी 'द्विजेश', श्री शशांक अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रासन सिंह 'इंदु', श्री विपुल मिश्रा, श्री आदित्य तिवारी, महासचिव, श्री अखिलेश त्रिवेदी 'शाश्वत', संगठन सचिव डॉ. ममता पंकज, श्रीमती रजनी गुप्ता 'पूनम', श्रीमती गीता गंगवार, संयुक्त सचिव, श्रीमती नीतू सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष श्री राम प्रकाश गुप्ता, प्रचार सचिव श्री मुकेश कुमार सिंह, श्रीमती ऑडिटर आचार्य श्री सत्येन्द्र शुक्ल 'सत्यार्थी' एवं अनेक क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, कार्यक्रम के देर रात तक चलने के बाद भी आगंतुक राम भक्त बड़ी संख्या में कवियों के धार्मिक काव्यपाठ का आनन्द लेते रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन श्री मानस मुकुल त्रिपाठी 'मानस'