बिना इस्तेमाल पानी बिलों का भुगतान न करें व्यापारी इस संदर्भ में विभाग से लगातार वार्ता जारी
लखनऊ -अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर के प्रमुख पदाधिकारीयो की बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल के नेतृत्व में जलकल विभाग नगर निगम के सचिव शशि कुमार गुप्ता मुख्य वित्त अधिकारी धर्मेंद्र सिंह के साथ महाप्रबंधक के कार्यालय सभागार में संपन्न हुई
संदीप बंसल ने लखनऊ के २ दर्जन से अधिक बाजारों के व्यापारी प्रतिनिधियों को जलकल विभाग द्वारा जारी किए गए सैकड़ो बिलों की कॉपी दिखाते हुए सचिव जलकर से पूछा की किस नियम के तहत पानी पर जलकल विभाग टैक्स ले रहा है जबकि पूरे देश में जल पर कोई टैक्स नहीं है सिर्फ इस्तेमाल किए हुए पानी का पैसा उपभोक्ता को देना पड़ता है जो कि वह अपने घर के जलकर के रूप में दे रहा है
संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी की दुकान पर यदि कनेक्शन नहीं है तो व्यापारी को पानी का बिल देने की आवश्यकता नहीं है इस संदर्भ में सचिव के द्वारा बताया गया की उत्तर प्रदेश जल संभरण तथा सीवर व्यवस्था अधिनियम,1975 (उत्तर प्रदेश संख्या 43 सन् 1975)
1975 में जो सरकारी बजट उत्तर प्रदेश का है उसकी सूचना नंबर 1969/IX-2-119-79
Dated Lucknow,October 5,1985 यह सूचना सेक्शन-52(2) यू.पी. जल आपूर्ति एवं सीवरेज अधिनियम में दी गई है
जिस पर संदीप बंसल ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में किसी भी जिले में जल के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लिया जाता जो उपभोक्ता पानी इस्तेमाल करते हैं सिर्फ वही उसका भुगतान करते हैं इससे यह साबित होता है कि यह जो कानून 1975 में जब आपातकाल देश में लगा था तब बना है इसका भी कोई औचित्य आज के वातावरण में नहीं है और इसका लिखित जवाब सचिव महोदय इस बैठक के माध्यम से हमको दें ताकि हम इस संदर्भ को उत्तर प्रदेश सरकार तक ले जाकर के इस प्रकार के अनावश्यक बिलों से जो व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है उनका भुगतान के लिए दबाव डाला जा रहा है उससे मुक्ति दिला सके। आज की बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री अनुज गौतम,दीपेश, गुप्ता, नितिन श्याम अग्रवाल, सनत गुप्ता, पतंजलि यादव, संजय निधि अग्रवाल,अनुराग बंसल,मनोज श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।