इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लख़नऊ 
लखनऊ यह सब बच्चे हैं लखनऊ: इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया ने आज अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के अवसर पर अंसल अपार्टमेंट सेक्टर एम, आशियाना लखनऊ में उत्सव और परिचर्चा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रवासी अधिकार कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान संस्था की बोर्ड मेंबर शालिनी जी ने कहा कि प्रवासियों का शोषण करने वाले दलाल और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवासन के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि प्रवासियों के मानवाधिकारों का सम्मान हो। संस्था के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल राज ने बताया कि प्रवासी और विस्थापित लोग समाज के सबसे कमजोर समूहों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्हें स्वास्थ्य देखभाल जैसी बुनियादी सेवाओं से वंचित रहना पड़ता है। स्टीव मैथ्यू ने भी प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की और सरकार से उनके सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए नीतियां बनाने की अपील की। संस्था के वालेंटियर और सहयोगी संध्या जी ने प्रवासी श्रमिकों के असुरक्षित कामकाजी हालात और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पर चिंता जताई। इस मौके पर संस्था के शिराज, सपना, रेनू, शोहेल, नवीन जी सहित विभिन्न सदस्य और कार्यकर्ता रैली निकालकर प्रवासियों की आवाज उठाई।


Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम