देश समाज संगठन का भविष्य युवा है संदीप बंसल
लखनऊ- देश समाज और किसी भी संगठन का भविष्य उसकी युवा शक्ति है बिना युवाओं के तरक्की नहीं हो सकती इसलिए युवाओं को एकजुट करना यह भी संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए यह विचार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने लखनऊ की युवा टीम की कोर कमेटी में व्यक्त किया । संदीप बंसल ने कहा कि मैं अपने जीवन की शुरुआत लखनऊ के युवा अध्यक्ष से की है और आज संगठन का यह विशाल स्वरूप युवा शक्ति के दम पर उत्तर प्रदेश और देश के 12 राज्यों में खड़ा हुआ है उन्होंने नवनियुक्त युवा टीम के पदाधिकlरियों को राजधानी लखनऊ के प्रत्येक बाजार से युवा व्यापारियों को जोड़ते हुए नए नेतृत्व को तैयार करने की नसीहत दी संदीप बंसल ने कहा कि युवा शक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ है इसलिए युवाओं के अत्यधिक सक्रिय होने से भ्रष्टाचार को रोकने में बड़ी मदद मिल सकती है और व्यापारी का सम्मान तेजी से बढ़ सकता है । युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने जनवरी में लखनऊ में नई टीम के शपथ ग्रहण कराने का निश्चय किया आज की इस बैठक में प्रदेश के संगठन मंत्री जावेद बेग उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल महामंत्री शुभम मौर्य वीरेंद्र वर्मा विशाल अग्रवाल पिंटू वर्मा बीके रावत ऋषभ गुप्ता उत्कर्ष अग्रवाल इमरान खान वीरेन्द्र भुजी आदि उपस्थित रहे