पुलिस उपायुक्त दक्षिणी से किसानों की वार्ता रही सौहार्दपूर्ण धरना प्रदर्शन हुआ स्थगित*



 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ* भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में दिनांक 23 दिसंबर 2024 को पुलिस उपायुक्त कार्यालय दक्षिणी पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना/ प्रदर्शन सुनिश्चित था|जिसको पुलिस उपायुक्त महोदय जी ने तत्काल संज्ञान में लेकर अपर पुलिस उपायुक्त द्वारा किसानों की बैठक कराई जिसमें किसानों ने अपनी समस्याओं को बिंदुवार रखा जिसमें सभी समस्याओं का निस्तारण अपर पुलिस उपायुक्त द्वारा तत्काल मौके पर कर दिया गया है जिसको लेकर किसानों ने खुशी मन से धरना प्रदर्शन स्थगित किया  आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष राजेश रावत, मंडल सलाहकार राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनीत यादव, जिला प्रभारी शारदा पटेल, जिला महामंत्री संतलाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष राकेश प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी करन गुप्ता (बीरू) तहसील अध्यक्ष बद्री प्रसाद रावत, तहसील अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम वर्मा, जोन अध्यक्ष विनोद धीमान,जोन मीडिया प्रभारी वीरपाल लोधी, ब्लॉक प्रभारी कल्लू रावत, ब्लॉक सलाहकार शिवकुमार रावत सहित दर्जनों की संख्या में महिला व किसान उपस्थित रहे|

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम