डॉक्टर बलवंत सिंह को अनागत मार्तंड एवं श्रीमती श्वेता शुक्ला को मिला अनागत कविता चंद्रिका सम्मान

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ, अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान कार्यालय योगी नगर,त्रिवेणी नगर तृतीय लखनऊ में एक सरस अनागत काव्य गोष्ठी/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपत्ति कुमार बैसवारी द्वारा की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती सुरभि सिंह विशिष्ट अतिथि सुनील अवस्थी एवं पवन कौशाम्बी रहे।
वाणी वंदना श्रीमती श्वेता शुक्ला द्वारा की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवीण पाण्डेय 'आवारा'द्वारा किया गया।  
इस अवसर पर डॉक्टर बलवंत सिंह को अनागत मार्तंड,श्रीमती श्वेता शुक्ला को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान दिया गया।
समारोह में डॉक्टर अजय प्रसून, प्रवीण पांडेय आवारा, राम राज भारती, संपत्ति कुमार बैसवारी, श्रीमती सुरभि सिंह,श्वेता शुक्ला, सुनील अवस्थी, पवन कौशाम्बी, डॉक्टर बलवंत सिंह, डाक्टर गुर्जर लखनवी, उमा लखनवी, श्रीमती स्वाति पांडेय प्रीत, डॉक्टर मनमोहन बाराकोटी, नमिता सिंह नमी ने अनागत कविताओं, गीत, गजल, मुक्तक, छंदों के काव्य पाठ ने सबका मन मोह लिया। 
अंत में संस्था के उपाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय द्वारा धन्यवाद किया गया।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम