*बाबा साहब के दिये गए संविधान पर आज गहरा संकट : पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव*


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ*। भारतीय संविधान के प्रधान शिल्पकार गरीबों, पिछड़ों,दलितों और अक्लियतों के मसीहा विश्वरत्न महामानव बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन देवा रोड,चिनहट लखनऊ स्थित राष्ट्रीय बांसशिल्पी महासंघ के कार्यालय पर किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान के ऊपर आज गहरा संकट है और वर्तमान भाजपा सरकार संविधान को समाप्त करना चाहती है। 
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक के.पी. यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें संविधान के प्रति लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करने का संकल्प लेना चाहिए।यादव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कहा कि हमें संविधान विरोधी ताकतों को बेनकाब करने की जरूरत है जिससे वे संविधान के साथ खिलवाड़ ना कर सकें।अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी रामनरेश जी ने कहा कि हमें संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा। राष्ट्रीय बांसशिल्पी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोहनलालगंज संतोष कुमार धरकार ने कहा कि देश के संविधान में दिए गए अनुच्छेदों को विकृत मानसिकता के लोग धीरे-धीरे खत्म करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुशलेंद्र ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें संविधान बचाने के लिए मुहिम चलानी होगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता,प्रवक्ता डी.पी.यादव ने किया।इस अवसर पर डी.पी. यादव ने कहा कि अगर हमने संविधान बचाने के लिए कोशिश नहीं की तो हमारी आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। कार्यक्रम में सपा नेता त्रिभुवन यादव, समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार गौतम,रंजीत यादव,रामेंद्र यादव,शैलेंद्र यादव,दीपू व प्रशांत कुमार धरकार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम