सरस अनागत काव्य गोष्ठी का आयोजन सरस्वती एकेडमी लखनऊ में सम्पन्न

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ, अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान एवं साहित्य की दुनिया,लखनऊ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक सरस अनागत काव्य गोष्ठी का आयोजन सरस्वती एकेडमी भरत नगर सीतापुर रोड लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय शंकर शुक्ल द्वारा की गई। मुख्य अतिथि उमा लखनवी रहीं। वाणी वंदना एवं कार्यक्रम का संचालन प्रवीण पाण्डेय द्वारा किया गया। गोष्ठी में उपस्थित डाॅ हिमांशु सक्सेना 'अर्श लखनवी',श्रीअरविन्द रस्तोगी, श्री खालिद हुसैन, श्री डाॅ संदीप शर्मा, श्री विपुल मिश्रा,श्री मनमोहन बाराकोटी'तमाचा लखनवी',श्री राम राज भारती,श्री विजय शंकर शुक्ल 'अवशेष 'श्रीमती उमा लखनवी,प्रवीण पाण्डेय 'आवारा' श्री अंकित पाण्डेय ने काव्य पाठ किया।अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान के संस्थापक/अध्यक्ष डाॅ अजय प्रसून अस्वस्थ होने के कारण उनकी रचना प्रवीण पाण्डेय द्वारा पढ़ी गई। काव्य गोष्ठी में पहली बार सम्मिलित श्री मनमोहन बाराकोटी,डाॅ संदीप शर्मा एवं श्रीमती उमा लखनवी को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।अंत में श्री राम राज भारती द्वारा संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम