आनंद गुप्ता को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश का महासचिव व संतोष श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है
अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ
लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सांसद प्रफुल्ल कुमार पटेल के समक्ष आनंद गुप्ता को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश का महासचिव व संतोष श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एस आर कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया को दी जानकारी और उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ओबीसी के अध्यक्ष उमाशंकर यादव की अगुवाई में आनंद कुमार गुप्ता को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव और संतोष कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कायस्थ महासभा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ये दोनों लोग उत्तर प्रदेश में पार्टी की नीतियों के हिसाब से काम करेंगे जिसकी इन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रफुल्ल पटेल, मयंक झा व उमाशंकर यादव समेत कई लोग मौजूद थे।