राज्य लोक सेवा अधिकरण कर्मचारी कलयाण एसोसिएशन का शपथ शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ
लखनऊ, 20 दिसम्बर, राज्य लोक सेवा अधिकरण कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ गृहण आज इन्दिरा भवन के कक्ष संख्या 118 में सम्पन्न हुआ। राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष सुरेश चन्द्रा (आई०ए०एस०) द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष पद पर तत्सत श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर अनुराग तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना पाल, उपाध्यक्ष (महिला) सुमित्रा देवी कुरील, उपाध्यक्ष (पुरूष) सुभाष चन्द्र एवं फैयाज अहमद, कोषाध्यक्ष संदीप वर्मा सप्रेक्षक अजय कुमार, मंत्री (महिला) श्रुती सक्सेना, मंत्री रमाकान्त पाण्डेय एवं कमलेश कुमार, संगठन मंत्री सैयद मो० मुस्तकीम एवं श्याम जी. प्रचार मंत्री रामस्वरूप एवं लवकेश वाजपेई एवं मुकुंद यादव ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री जे० के० सिंह सदस्य न्यायिक के अतिरिक्त एसोसिएशन के संरक्षक सतीश कुमार पाण्डेय, संयोजक विवेक कुमार तथा सलाहकार हिमांशु शेखर पाण्डेय के अतिरिक्त जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राम कुमार धानुक एवं पुर्व महामंत्री सुशील कुमार बच्चा समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।