लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन यूपी प्रेस क्लब हजरतगंज लखनऊ में किया गया




 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन यूपी प्रेस क्लब हजरतगंज लखनऊ में किया गया जिसमें अध्यक्ष स.राजेंद्र सिंह बग्गा ने अवगत कराया कि आज की प्रेस वार्ता अत्यंत ज्वलंत एवं दुखदाई विषय पर की जा रही है। कुछ दिन पूर्व कनाडा के कट्टरवादी, जो कि चंद रुपयों की खातिर कनाडा की सरकार पाकिस्तानी एजेंसी आई. एस. आई. ब्रिटेन एवं चीन की एजेंसियों के हाथों में खेलते हुए हिंदू सिख भाई चारे को क्षति पहुंचाने की साजिश में कनाडा के मंदिरों को क्षति पहुंचाने का कार्य किया गया है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंनें यह भी कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को संजीदगी से समझना पड़ेगा। सभी धर्म गुरुओं को मिल कर आतंकी सोच वाले संगठनों का बहिष्कार करना पड़ेगा। कार्यवाहक अध्यक्ष एवं महामंत्री हरपाल सिंह जग्गी ने अवगत कराया कि मूल रूप से भारतीय सिख एवं हिंदू पंजाबी, जो कि कनाडा के वर्तमान में मूल निवासी है, उनके बीच नफरत फैलाने का कुकृत्य कनाडा की सरकार एवं विदेशी एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। हिंदू सिख नाखून और मांस का रिश्ता रखते हैं। विदेश में की जा रही इस साजिश से अशांति फैलाने का कार्य एवं हिंदू सिखों को बांटने का कार्य किया जा रहा है जिसका परिणाम देश भक्त, कर्तव्य निष्ट सिक्खों पर भी पड़ सकता है। यह भारत में बाहरी एजेंसियों द्वारा दंगे कराने की विषैली साजिश है। प्रवक्ता सरदार सतपाल सिंह मीत ने अवगत कराया की हिंदू परिवार के बच्चे को सिख बनाया जाता था जिससे देश और धर्म की रक्षा हो सके। सरदार सुरिंदर सिंह मोनू बख्शी ने कहा उल्लेखनीय है दिल्ली में गुरुद्वारा शीशगंज सुशोभित है जो चांदनी चौक में स्थित है। यहां पर रक्षा हेतु कश्मीर से आए पंडित कृपा राम एवं उनके साथ आए शिष्ट मंडल द्वारा हिंदू धर्म की रक्षा हेतु गुरु तेगबहादर को दिल्ली में सिर कलम कर शहीद कर दिया गया था। संपूर्ण विश्व में उनको हिंद की चादर के रूप में जाना जाता है। सरदार जसबीर सिंह राजू अधिकृत अधिवक्ता, ने अवगत कराया कि उनके साथ भाई दयाला जी भाई सती दास भाई मती दास जी की शहादत को अनदेखा नहीं किया जा सकता। सरदार तेजपाल सिंह, अध्यक्ष गुरुद्वारा सदर, ने अवगत कराया कि सिख इतिहास तलवार की नोक और खून की स्याही से लिखा हुआ इतिहास गौरव एवं बलिदान से भरा है जिस पर भारतीयों को गर्व है। सरदार जसबीर सिंह राजू, अधिकृत अधिवक्ता स सतपाल सिंह मीत एवं सुरिंदर सिंह मोनू बख्शी ने संयुक्त रूप से कहा कि हमें एक दूसरे के धर्म का एवं धार्मिक चिन्हों का सम्मान करना पड़ेगा। सरदार हरपाल सिंह राना प्रदेश सचिव यूनाइटेड सिख एसोसिएशन ने कहा के वोटो की राजनीति से लिप्त जस्टिन ट्रुडो सरकार, जो कनाडा में हिंदू सिख एकता को खत्म करना चाहती है, उसका संपूर्ण सिख समाज द्वारा भर्त्सना की जाती है। इस वार्ता में मुख्य रूप से सदर गुरुद्वारे के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स इंदर सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम