जल कृषक विकास सेवा संस्थान उ०प्र० के तत्वावधान में आम सभा की बैठक दारुल शाफा, ए-ब्लाक के कामन हाल, लखनऊ में आयोजित की गई।


 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
जल कृषक विकास सेवा संस्थान उ०प्र० के तत्वावधान में आम सभा की बैठक दिनांक 03 दिसम्बर 2024 की दारुल शाफा, ए-ब्लाक के कामन हाल, लखनऊ में आयोजित की गई। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास मझवार ने कहा कि निषाद राज के सा रामराज की सरकार में मत्स्य विभाग के द्वारा मछुआ समुदाय के समितियों/मत्स्य पालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मत्स्य विभाग से सम्बन्धित मांगों को लेकर प्रतिनिधि सण्डल दिनांक 09.09.2024 को माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता हुई। मौके पर मत्स्य मंत्री भी मौजूद रहे। वार्ता के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रमुख सचिव मत्स्य को कहा कि प्रतिनिधि मण्डल व माननीय मत्स्य मंत्री के सहमति से नीतियों पर विचार किया जाये परन्तु माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के निर्देशों का अनुपालन न करके मत्स्य विभाग द्वारा दिनांक 14.11.2024 को दिशा-निर्देश जारी कर समितियों के कार्यक्षेत्र में मनमाने ढंग से समितियां बनाई जा रही हैं जो कि मछुआ समुदाय हित में नहीं हैं इसी प्रकार गंगा नदी व गोमती नदी की नीलामी व्यवस्था लागू किया गया है. गंगा नदी नमामि गंगे गंगा मां के नाम से जाना जाता है धार्मिक दृष्टिकोण से भी उचित नहीं है इसलिये गंगा नदी वाराणसी से प्रयागराज तक नीलामी पर रोक लगाया जाये। ग्राम पंचायत के कृषि योग्य भूमि का लगान 10 रुपये प्रति एकड़ है उसी प्रकार तालाबों की लगान घटाकर कृषि लगान के 100 गुना लगाकर निर्धारण किये जाने पर बल दिया गया। मछुआ समुदाय हित में कई बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। एड० संजीव कुमार कश्यप प्रदेश सचिव, संतोष कश्यप प्रदेश कोषाध्यक्ष, विजय कश्यप जिलाध्यक्ष, मनीष निषाद लखीमपुर, नीलम निषाद बहराइच, रामफल कश्यप मेरठ, रमेश निषाद सीतापुर, जवाहर लाल भीमर बहराइच, छोटे लाल निषाद सुल्तानपुर, राम सहाय निषाद अमेठी, शिव कुमार धुरिया लखीमपुर, हरि कृष्ण गौड़, एड० विजय कश्यप, महेन्द्र कश्यप, शमशेर कश्यप, सूबेदार निषाद, सूरज कश्यप, शिवम कश्यप, मुन्ना कश्यप, लखनऊ, बाबूराम कश्यप लखीमपुर आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम