लखनऊ में जन स्वास्थ्य रक्षक संघ के वार्षिक आम सभा संपन्न हुआ
लखनऊ जन स्वास्थ्य रक्षक संघ के वार्षिक आम सभा संपन्न हुआ सन् 1977 में जनता पार्टी की सरकार में लोकबन्धु स्व० राजनारायण द्वारा भारत सरकार के लखनऊ में जन स्वास्थ्य रक्षक संघ के वार्षिक आम सभा में तय किया गयास्वास्थ्य मंत्री रहते हुए जन स्वास्थ्य रक्षकों को ग्रामीण जन स्वास्थ्य का प्रशिक्षण देकर उन्हें 50/- रूपये मानदेय देते हुए सम्पूर्ण भारत में एक लाख अस्सी हजार से अधिक जन स्वास्थ्य रक्षक बनाये थे। 2002 में भारत सरकार ने योजना ही समाप्त कर दी थी। आज लखनऊ में जन स्वास्थ्य रक्षक संघ के वार्षिक आम सभा में तय किया गया कि भारत सरकार यदि इन्हे पूर्ववत योजना को प्रभावी नहीं किया गया तो हम स्व० राजनारायण की पुण्यतिथि 31 दिसम्बर के बाद दिल्ली में जन्तर-मन्तर से आन्दोलन की शुरूआत करेंगे। सभा को सम्बोधित करते हुए संरक्षक व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोपाल पुरी ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2022 में ही योजना को स्वीकार करते हुए भारत सरकार पर पुनर्विचार करने के आदेश जारी किये थे परन्तु खेद है कि योजना प्रभावी नहीं हो पायी। हम पुनः माननीय सर्वोच्च में पुनर्विचार हेतु जायेंगे व ग्रामीण जन स्वास्थ्य रक्षक पूरे देश में गली गांव में घूम-घूम कर आन्दोलन करेंगे। स्वास्थ्य रक्षक संघ 31 दिसम्बर को लखनऊ में उनकी जयन्ती भी मनायेंगे। सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय पटेल ने की व सर्वश्री शिवशंकर राजभर, केशव तिवारी, राजेश्वर सिंह, विमलेश सिंह, महेन्द्र सिंह, डा० विजय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।