श्रममंत्री पेंशन बढ़ाने का वायदा तुरंत निभाए।

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
 लखनऊ , 15 दिसंबर। आज ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उ प्र की एक संयुक्त सभा टिकैट राय तालाब ऐशबाग लखनऊ में अपट्रॉन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं ईपीएस 95 समिति के प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी सुभाष चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 10 व 11 दिसंबर 2024 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन स्थगित करने के बारे में तथा पेंशन वृद्धि के बारे में अब तक की पूरी जानकारी प्रदेश के महामंत्री आर एन द्विवेदी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक रावत जी, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत एवं प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी पूरी लगन एवं तन्मयता से पेंशन वृद्धि के लिए लड़ रहे हैं संगठन की मांग 7500 प्लस महंगाई भत्ता, पति-पत्नी का फ्री मेडिकल सुविधा, हायर पेंशन बिना भेदभाव के लागू कराना है। श्रम मंत्री के पेंशन बढ़ाने के आश्वासन के बाद दिल्ली का आन्दोलन स्थगित किया गया था इसलिए उन्हें अपना वायदा तुरंत निभाना चाहिए । सभा में विक्रम कार्टन मिल, एवरेडी, एल एम एल, मोहन मेकिंग, वित्त निगम एवं अपट्रॉन इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों ने भाग लिया। सभा को गीता वर्मा प्रदेश अध्यक्षा उत्तर प्रदेश महिला विंग, सुनीता सोनकर प्रदेश संगठन सचिव उत्तर प्रदेश महिला विंग , आशा नारायण , लक्ष्मी कुरील आदि ने भी संबोधित किया 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम