सीतापुर आंख अस्पताल चौराहे पर लोकमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व घोष वादन किया गया।

अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट नयाय लखनऊ 
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह 2024, के अंतर्गत सीतापुर आंख अस्पताल चौराहे पर लोकमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व घोष वादन किया गया। इस अवसर पर कोलकाता से पधारे मुख्य अतिथि श्री अद्वैत चरण दत्त जी अखिल भारतीय अधिकारी सामाजिक सद्भाव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई बाई का जीवन लोक कल्याण के लिए रहा। 
अवध प्रान्त में राजकिशोर जी के कुशल नेतृत्व में वर्ष भर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन पर आधारित कार्यक्रम होते रहेंगे। अद्वैत जी ने पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर लोक कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया श्री अशोक केडिया जी,दुर्गेश जी ,राजेंद्र जी ,चंदन लाल वाल्मिकी जी , अभिषेक जी विभाग प्रचारक,आकाश जी जिला प्रचारक,रामनरेश पाल जी, ने देवी अहियाबाई की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया ।
समाजसेवी चन्दन लाल वाल्मीकि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ महादलित परिसंघ ने स्थितियों को स्वयं लिखी पुस्तक स्वच्छकार जातियों का मकड़जाल व सम्मान प्रतीक पटके भेंट किए, इस अवसर पर सैकड़ों बंधुओं ने भाग लिया।

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम