किसान के बेटे जगदीप धनखड़ को अनावश्यक रूप से कांग्रेस ने किया टारगेट :हरिनाम (भाकियू)



 अजय कुमार गुप्ता सोशलिस्ट न्याय लखनऊ 
लखनऊ। भारत में किसान का बेटा  देश में आजादी के 70 साल बाद उपराष्ट्रपति बना है। पूरे देश ने देखा है कि उसने सदन की गरिमा बनाए रखी है,लेकिन कांग्रेस उनको अनावश्यक रूप से टारगेट करने का कार्य कर रही है। ऐसा कहना है भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा का। उन्होंने कहा कि महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हमेशा गरीबों के कल्याण और संविधान की रक्षा की बात की है। हाल में ही उपराष्ट्रपति महोदय द्वारा किसानो के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने के सम्बन्ध में सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कृषि मंत्री से सवाल किया था।  उन्होंने कहा कि सभी दलों एवं किसानो ने उनकी प्रशंसा की थी कि किसान के पक्ष को बखूबी उठाया है। कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ उच्च सदन के महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है।
 भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) उसे बर्दास्त नहीं करेगी और यदि कांग्रेस ने अपना प्रयास जारी रखा, तो इसके लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) नई दिल्ली जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन पर विचार करेगी। हमें किसान पुत्र उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर गर्व है। 

Popular posts from this blog

आफलाइन स्थानांतरण फाईल अनुमोदन का किया अनुरोध पत्रावलियां की पुनः जांच कराने का औचित्य नहीं

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया।

मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर मिले नियुक्ति: महासंघप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पाच लाख पद रिक्त,संविदा से चल रहा काम