अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय कार्यालय लालबाग लखनऊ में संपन्न हुई
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह पूर्व डीजीपी ने किया उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया की किस तरह से कल्याण परिषद के साथी जनपदों में जा जाकर लोगों को जोड़कर और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं और कल्याण परिषद का उद्देश्य कि समाज में कोई शिक्षा से वंचित न रहे नशे की बढ़ती लत से लोगों को जागरूक करते हुए समाज को एकजुट करने का काम कर रहे हैं वो सभी साथी बधाई के पात्र हैं परिषद के पॉपकार्यकारी अध्यक्ष गंगा सिंह चौहान जी ने कहा कि हम संगठित होकर लोगों के बीच में जाकर उनके दुख सुख में भागीदार बने और कहा जल्दी ही लखनऊ मुख्यालय पर एक बहुत बड़ा क्षत्रिय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा
उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य बली सिंह जी ने प्रदेश के संगठन को और विस्तार देते हुए जिला अध्यक्ष लोगों को आवाहन किया कि वह जनपद के हर ब्लॉक में संगठन का विस्तार करें उन्होंने बताया कि आगामी 21 दिसंबर को वाराणसी में परिषद के बैनर तले एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा
अंत में कार्यक्रम के समापन करते हुए परिषद के महासचिव रमेश सिंह ने बताया कि हम लोग परिषद के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे और कल्याण परिषद का विस्तार धीरे-धीरे पूरे देश में होगा
आज उपस्थित प्रमुख साथियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राष्ट्रीय महासचिव ऐ के सिंह राठौड़ ,उग्रसेन सिंह, सचिव इंजीनियर आरपी सिंह, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह, महिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह, नीरा सिंह, रेखा सिंह, महासचिव रेनू सिंह, डॉक्टर राणा प्रताप सिंह, अनिल कुमारसिंह, राजेश सिंह, सूर्यभान सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक सिंह, अजय वीरसिंह, संजय सिंह, ज्ञानेंद्र प्रतापसिंह, बसंतसिंह, अमरीश सिंह, दिलीप सिंह, राम लखनसिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह, शिशिर सिंह, सहित कई जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे